Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जूनियर बार के चुनाव का बजा बिगुल ,15 अक्टूबर को होगा मतदान




शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के सभागार में एक बैठक वर्तमान कार्यकारिणी  व पूर्व अध्यक्षों की अध्यक्ष लीलाधर दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई | बैठक में एल्डर कमेटी का गठन करते हुए जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के चुनाव की घोषणा की गई | एल्डर कमेटी मे वरिष्ठ अधिवक्ता जगत बहादुर सिंह ,देव नारायण शुक्ला, गणेश नारायण मिश्र ,रघुनाथ खरे, मोहम्मद रईस को एल्डर कमेटी का सदस्य नामित किया गया | इसी के साथ ही चुनाव की घोषणा की गई ,जिसमें 30 सितंबर व 1 अक्टूबर को नामांकन , 2 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच व आपत्ति तथा 3 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की वापसी की तिथि निर्धारित कर  15 अक्टूबर को मतदान की घोषणा की गई | संपन्न हुए मतदान की मतगणना 16 अक्टूबर को शुभारंभ की जाएगी | बैठक में ओम प्रकाश मिश्रा आचार्य , राजेंद्र सिंह जरियारी ,भूपेंद्र सिंह ,विजय शंकर त्रिपाठी ,भूपेंद्र नाथ शुक्ला , कौशलेंद्र सिंह ,सुरेश नारायण तिवारी ,राधेश्याम मिश्र, देवानंद  त्रिपाठी, बृजेंद्र उपाध्याय , अत्रि पांडेय ,अवनीश पांडेय, विनोद कुमार मिश्र ,दीपक मिश्रा "दीपू" ,अंजनी सिंह "बाबा" ,जय प्रकाश दुबे ,अनिल तिवारी आदि लोग रहे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे