Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विश्वकर्मा मंदिर पर आयोजित हुआ पूजन कार्यक्रम




अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।। बलरामपुर जिला मुख्यालय के नौसहरा मोहल्ले मे स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विधिवत पूजन अर्चन का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से किया गया।मंदिर में पूजा पाठ के बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

                 विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जिले के सभी प्रतिष्ठानों में पूजा पाठ व हवन किया गया। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर जिले के एक मात्र विश्वकर्मा मंदिर को बड़े ही भव्यता से सजाया गया। विद्धानों द्वारा विश्वकर्मा मंदिर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरिराम विश्वकर्मा की अगुवाई में वेद मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन का कार्यक्रम किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विशाल प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा देवताओं के स्वर्ग वह महल का निर्माण किया, साथ ही उन्होंने ही इंद्रपुरी, यमपुरी महाभारत काल की द्वारिका, हस्तिनापुर नगरी सहित त्रेतायुग में रावण की लंका का निर्माण किया था। विश्वकर्मा समाज ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा, अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया और धूमधाम से जयंती मनाई।विश्वकर्मा मंदिर के अध्यक्ष बृजेश शर्मा ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मंदिर में एक दिन पूर्व से तैयारियां चल रही थी.मंदिर में जिले के तमाम शर्मा,विश्वकर्मा समाज के अलावा हर जाति,धर्म के लोग आते है और सभी लोग एकत्रित होकर मंदिर में पूजा अर्चना करते है.इस दौरान देवेश चंद विश्वकर्मा,नान बाबू शर्मा,राम कृपाल शर्मा,लश्करी प्रसाद विश्वकर्मा,लक्ष्मण शर्मा,उमा शंकर शर्मा,केशवानंद,डॉ कुलदीप विश्वकर्मा,राम दयाल,श्याम किशोर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे