अखिलेश्वर तिवारी
कारखानों में यांत्रिकी के देवता भगवान विश्वकर्मा को किया गया विधिवत पूजन अर्चन
बलरामपुर।। जनपद बलरामपुर के सभी हिस्सों में यांत्रिकी देवता भगवान विश्वकर्मा का जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। जिले के सभी छोटे बड़े कारखानों तथा संस्थानों में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित कर विधिवत पूजन अर्चन हवन के साथ-साथ भंडारे का भी आयोजन किया गया ।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के बलरामपुर चीनी मिल तथा मिल के अन्य यूनिट केमिकल डिवीजन व पावर डिवीजन में भगवान विश्वकर्मा का पूजन विधि विधान के साथ किया गया । हवन तथा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया । इसके अलावा बलरामपुर चीनी मिल परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे ।
रोडवेज बस स्टेशन पर भगवान विश्वकर्मा का पूजन विधि विधान के साथ किया गया । इसके अलावा छोटे-छोटे तमाम कारखानों व लघु उद्योगों में भी भगवान विश्वकर्मा का पूजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। तुलसीपुर चीनी मिल तथा नगर क्षेत्र के तमाम छोटे कारखानों में विश्वकर्मा जयंती मनाए जाने की सूचनाएं मिल रही है। बजाज चीनी मिल इटई मैदा तथा उतरौला नगर के आसपास सभी छोटे बड़े कारखानों में भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई । सभी जगह लोगों ने यांत्रिकी के आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा से कुशल क्षेम की कामना की और कारखानों के उत्तरोत्तर वृद्धि के लिए प्रार्थना की ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ