Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

साइकिल व मोटरसाइकिल के आमने सामने टक्कर में दो घायल




अखिलेश्वर तिवारी/अंकित गुप्ता
बलरामपुर पचपेड़वा।। जनपद बलरामपुर के थाना पचपेड़वा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 बौद्ध परिपथ पर के पास बाइक तथा साइकिल की आमने सामने टक्कर हो जाने से बाइक चालक तथा साइकिल चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए ।  स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड की पीआरवी टीम ने दोनों घायलों को पचपेड़वा स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भर्ती कराया जहां से बाइक चालक की हालत गंभीर होने के कारण जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया। घटना रविवार की रात में हुई जब तेज रोशनी के कारण साइकिल सवार बाइक से टकरा गया । 

                       जानकारी के अनुसार पचपेड़वा नगर से चार किलो मीटर दूर भाथर चौराहा के पास बाइक सवार का लाइट का प्रकाश धीमी होने कि वजह आगे देख नही पाया जिससे आपस मे भिड गये।  स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुँचे पीआरबी गाडी़ संख्या  UP 32 DG 2475 पर तैनात हेड कांस्टेबल भीमसेन सिंह, कांस्टेबल सरताज अहमद,ने  घायलो को सीएचसी पचपेड़वा मे  इलाज के लिए भर्ती कराया । हेड कांस्टेबल भीमसेन सिंह ने बताया कि  बाइक सवार  जगदंबा  मिश्रा पुत्र भग्गूऱाम मिश्रा थाना पचपेड़वा ग्राम हरखड़ी के रहना वाला है,  जिसे गंभीर चोटें आई हैं वहीं थाना पचपेड़वा  रामनिवाश को हल्की चोटे आया है । सीएचसी अधीक्षक डा० मिथलेस ने बताया कि बाइक सवार को गंभीर चोटे आयी है जिसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है, वहीं साईकिल सवार का ईलाज सीएचसी पचपेड़वा मे हो रहा है । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे