मनकापुर गोंडा: अपने विभिन्न मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ इकाई मनकापुर अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह के अगुवाई में राज सरकार के विरुद्व धरना-प्रदर्शन करते हुए उजिलाधिकारी बीके प्रसाद को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सम्बोधित आठ सूत्री मांग पत्र सौपा।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा मनकापुर तहसील मंत्री धर्मेंद्र कुमार के अनुसार उनकी मांगे पूरी ना होने पर लखनऊ में होने वाले आगामी बैठक के बाद उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ कलम बंद हड़ताल पर चला जाएगा |
मंगलवार को धरना प्रदर्शन पर बैठे लेखपाल संघ मनकापुर के मंत्री धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि प्रमोशन, एसीपी व पेंशन विसंगति, पदनाम परिवर्तन, प्रोन्नति आदि की मांग को लेकर राशन एवं परिषद के आश्वासन पर जन आंदोलन स्थगित किए जाने के 1 वर्ष व्यतीत हो जाने एवं मुख्य सचिव द्वारा बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद अध्यक्ष राजस्व परिषद के निर्णय पर प्रशासनिक विभाग की स्पष्ट संस्तुति पर मुख्य सचिव की बैठकों में अनीस अहमद के बावजूद उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की मांगों के संबंध में शासन के वित्त विभाग की सहमति ना मिलने के कारण जायज मांगों पर भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त नहीं हो रहे हैं जिस कारण लेखपाल संवर्ग में अतीत के कटु अनुभवों के दृष्टिगत आशंका एवं आक्रोश पनपता जा रहा है | प्रदेश के समस्त लेखपाल प्रशासन का महत्वपूर्ण अंग होने के दायित्व बोध होने के साथ लोकसभा चुनाव, मुख्यमंत्री संकट मोचन योजना, प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, वृक्षारोपण सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं में और निष्ठा एवं परिश्रम के साथ रात दिन कार्य किया है | लेकिन शासन द्वारा लेखपाल 100 वर्ग की उपेक्षा की जा रही है | उपेक्षा से आहत प्रदेश के 32000 लेखपाल पुनः आंदोलन के लिए बाध्य हैं |
एसडीएम को सौपे गए ज्ञापन में वेतन उच्चीकरण लेखपाल के कार्य में वृद्वि विशिष्ट व तकनीकी महत्व प्रारम्भिक ग्रेड़ पे2000से बढा कर ग्रेड पे 2800उच्चीकृत किया जाये| प्रोन्नति काडर रिब्यू लेखपाल की प्रोन्नति 35से36वर्ष की सेवा पर सेवा निवृत्ति के सन्निकट हो पा रही है। 05-10वर्ष सेवा काल में कम से कम तीन पदोन्नति दी जाय| पेंशन विसंगति 1999-2000के आधार पर लेखपाल रिक्तियो पर वर्ष2001में चयनित प्रशिक्षित लेखपालो को प्रशासनिक विलम्ब के कारण नियुक्त के बाद होने के आधार पर पुरानी पेंशन विसंगति दूर किया जाय,भत्ते व स्टेशनरी भत्ता वर्ष 2019 में 09जुलाई को नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर दो पहिया वाहन भत्ता का प्रस्ताव वित्त विभाग को भेजा जाय,राजस्व लेखपाल का पद नाम परिवर्तन किया जाये |
इस मौके पर संघ मंत्री धमेन्द्र कुमार,कनिष्ठ उपाध्यक्ष रवीन्द्र कुमार, कनिष्ठ मंत्री अजय कुमार, कोषाध्यक्ष स्नेह लता, सुरेश कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ