Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पीएम मोदी के 69वें जन्मदिन पर कुष्ठ रोगियों को लड्डू-कंबल अन्नदान कर मनाया गया जन्मदिवस




 वासुदेव यादव
अयोध्या। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69वें जन्मदिवस पर अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने नयाघाट स्थित कुष्ठ आश्रम में कुष्ठ रोगियों को 69 किलो का लड्डू भेंट कर तथा उनको कंबल व अन्नदान कर धूमधाम से जन्मदिवस मनाया।
   इस दौरान श्री उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे है। उनके नेतृत्व में पूरे भारत में हर जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है और देश प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का संपूर्ण विकास कराया जा रहा है। बूथ अध्यक्ष व युवा भाजपा नेता घनश्याम अग्रहरि ने कहा कि पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने से देश की उन्नति व तरक्की दिन दूना रात चौगुनी हुई है। हम सब उनके मंगल जीवन व शतायु की कामना करते है। इस दौरान युवा भाजपा नेता घनश्याम अग्रहरि ने सभी भाजपा नेताओं का माला पहनाकर अपने बूथ पर आयोजित इस जन्मदिन के कार्यक्रम में सभी का भव्य स्वागत किया। 
 इस दौरान भाजपा के पार्षद पुजारी रमेश दास, अभय श्रीवास्तव, परमानंद मिश्रा, बूथ अध्यक्ष घनश्याम अग्रहरि, नगर निगम के बाबु मनोज पांडेय, विनोद श्रीवास्तव, आकाश त्रिपाठी व आशीष मिश्रा सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे