Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आयोजित हुए विविध कार्यक्रम


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर :देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69 वें जन्म दिवस के अवसर पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए । भाजपा कार्यालय अटल भवन के सामने तुलसी पार्क में चित्र प्रदर्शनी लगाया गया जिसका शुभारंभ करते हुए कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने अवलोकन किया। यह चित्र प्रदर्शनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विभिन्न कार्यकाल तथा व्यक्तित्व व कार्यों पर आधारित है । 

                       संयुक्त जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ जिले के प्रभारी मंत्री कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने किया। रक्तदान शिविर में विधायक पलटू राम सहित तमाम भाजपा नेताओं ने रक्तदान किया तथा सभी से रक्तदान करने की अपील की। प्रभारी मंत्री ने कहा कि रक्तदान महादान है और हर व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए । उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया, मरीजों से हालचाल जाना तथा उन्हें मिल रही सुविधाओं के विषय में भी जानकारी हासिल की ।  मुख्य अधिकारी सहित  डॉक्टरों व अधिकारियों को मरीजों के साथ तथा सभी दवाइयां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया और कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या मरीजों को नहीं होनी चाहिए । पत्रकार वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा है ।  धारा 370 हटाकर नरेंद्र मोदी ने जिस व्यक्तित्व का परिचय दिया है उसकी सराहना पूरा देश ही नहीं विदेशों में भी किया जा रहा है । नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निश्चित रूप से देश एक नया आयाम हासिल करेगा । उनके साथ विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, अजय सिंह पिंकू, सदर विधायक पलटू राम, बृजेंद्र तिवारी, मंजू तिवारी, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, विधायक उतरौला रामप्रताप वर्मा सहित तमाम भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे