Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विश्व मरीज सुरक्षा दिवस चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने ली शपथ


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोहडौर में विश्व मरीज सुरक्षा दिवस का आयोजन किया गया। मरीज की सुरक्षा, उनके अधिकार और चिकित्सकों के कर्तव्यों को लेकर चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने शपथ ली व मरीजों और उनके परिवार से उचित व्यवहार करने का वादा किया | सीएससी अधीक्षक भरत पाठक ने बताया कि चिकित्सालय में मरीजों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखने, मरीज के साथ सौम्य और अच्छा व्यवहार करने, मरीज की प्राइवेसी और गोपनियता की ध्यान रखने, चिकित्सकीय उपचार और तरीकों से पहले सही मरीज की पहचान करने, मरीज व उनके परिजनों को उपचार और तरीकों की पूरी जानकारी देने , मरीजों के उपचार और तरीकों में धैर्य और सावधानी बरतने, किसी प्रकार के विशेष तरीके या जांच आदि से पहले मरीज व उनके परिजनों से सहमति लेने, मरीज को सही समय पर सही तरीके से दवा देने और डाक्यूमेंटेशन करने, मरीज का प्रतिदिन बेड टू बेड हैण्डओवर लेने, मरीज की भर्ती व डिस्चार्ज प्रक्रिया नियमानुसार करने, मरीज को दी गई दवाईयों का नियमानुसार आॅडिट करने व उनके परिणाम में सुधारात्मक व निवारक कार्यवाही करने, चिकित्कीय प्रक्रिया में मरीज और मरीज के परिवार को परामर्श एवं फीडबैक हेतु शामिल कर सुधारात्मक व निवारक कार्यवाही करने की शपथ दिलाई गई है |इस मौके पर डा .महेंद्र मौर्या डा आलोक पाण्डेय डा विनीता सिन्हा डा अरुण गुप्ता डा सतीश कनौजिया डा मोनाली मिश्रा डा चेतना सिंह सुरेंद्र चौधरी संदीप चौधरी आरके निराला दीपक श्रीवास्तव मंजू सरोज अनिल मौर्या श्रध्दा मिश्रा संध्या मिश्रा समेत समस्त चिकित्सक एव पराचिकित्सक एव बीपीएमयू स्टाफ उपस्थिति थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे