शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में आयोजित किया गया। सदर सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 172 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से 06 शिकायतें इस प्रकृति की पायी गयी जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। आज कुल प्राप्त 172 शिकायतों में से 31 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 16, समाज कल्याण से 32, विद्युत विभाग से 11 एवं 82 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी।जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की जो शिकायतें प्राप्त हो रही है इन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से अगले तहसील दिवस के पूर्व हो जाना चाहिये। शिकायतों के निस्तारण में जो आख्या अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा प्राप्त होती है उस आख्या का परीक्षण जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाये कि जो आख्या प्राप्त हो रही है वह गुणवत्तापूर्ण है कि नही क्योंकि गलत आख्या प्राप्त होने पर शिकायतों का निस्तारण नही हो पाता और शिकायकर्ता द्वारा बार-बार शिकायत को सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रस्तुत किया जाता है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही को बहुत ही गम्भीरता के साथ लिया जायेगा और सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। अतः सभी अधिकारीगण शासन की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण बहुत ही गम्भीरता के साथ लेकर जनता की शिकायतों का समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें।सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुरेन्द्र प्रसाद द्विवेदी, अतुल शर्मा ए0एस0पी0 सी0ओ0 सिटी, उपजिलाधिकारी सदर विजय पाल सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वी0आर0 अहिरवार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ