Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नरेंद्र मोदी के अलावा किसी में हिम्मत नहीं जम्मू कश्मीर में निर्णय लेने की हिम्मत: मेनका गांधी


योगेश मिश्रा
सुल्तानपुर:-पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र सुल्तानपुर पहुंचीं। उन्होंने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर उनकी जमकर तारीफ की। कहा कि, जम्मू कश्मीर के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनोखा निर्णय लिया, किसी में यह निर्णय लेने की हिम्मत नहीं थी।

दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंची मेनका गांधी ने कमला नेहरू कृषि विज्ञान केंद्र में नमो वन का शुभारंभ किया। यहां उन्होंने लोगों से कीमती फसलें उगाने का अनुरोध किया। पुरानी फसलों के बजाय फल और औषधीय फसलों को लगाने पर जोर दिया। यहां 12000 पौधों का रोपण किया गया।

मेनका गांधी ने कहा कि मेरी बड़ी इच्छा थी कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर वे जिले के नागरिकों को एक बड़ा तोहफा दें। मेनका ने इस मौके पर आयोजित समारोह में कहा कि इसी तर्ज पर हर वर्ष प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में भी नमो वन की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह देश का पहला नमोवन है। इससे पूर्व मेनका ने कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किसान मेले में 1000 पौधों का वितरण किसानों को किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे