तरीकत हुसैन
लोहरौली,संतकबीरनगर। मंगलवार को जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग एवं जिला पुनर्वास केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में सेमरियावां ब्लाक मुख्यालय पर दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन ब्लाक प्रमुख ने किया।
सेमरियावां ब्लाक मुख्यालय पर जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग एवं जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख मुमताज़ अहमद ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार ने तमाम योजनाएं लागू किया है जिसका लाभ प्रत्येक दिव्यांग को मिले। यही हम सभी का प्रयास होना चाहिये।
उन्होंने कहा कि दिव्यांग जनों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। इसका पूरा प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बताया कि दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण, शादी अनुदान, दुकान निर्माण लोन, दिव्यांग पेंशन, यूडीआईडी आदि योजनाएं दिव्यांग जनों के जीवन स्तर को उठाने के लिये सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। शिविर के दौरान दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया। शिविर में कुल 21 दिव्यांग जन उपस्थित हुए। जिसमें सहायक उपकरण हेतु 17 दिव्यांग जनों को चिन्हित किया गया। एक दिव्यांग का शादी अनुदान योजना के तहत चयन किया गया। शल्य चिकित्सा हेतु एक दिव्यांग जन और दो दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया। शिविर में जि.पं.स. मुहम्मद अहमद, डा.एलसी यादव, डा. विजय यादव, संजय यादव, हरिओम मौर्या, विवेकानन्द, गोविंद पाण्डेय, उबैदुर्रहमान, राम यतन आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ