आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद रमेश कुमार के निर्देशन में स्वाट टीम प्रभारी करुणाकर पाण्डेय व प्रभारी चौकी तामेश्वरनाथ अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 04 अभियुक्तगण- असलम, मेजान, सद्दाम, डील मोहम्मद उर्फ घन्नू को मंगलवार को कोतवाली खलीलाबाद के अन्तर्गत नवरंगिया कटाई जिगिना मार्ग पर ग्राम कोनी मन्दिर के पास से 09 राशि गोवंशीय पशु, एक पिकप, 03 अवैध चाकू, 03 मोबाइल व 3750 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार कर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 668/19 धारा 3/5(A)/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम, मु0अ0सं0 669/19, 670/19 व 671/19 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण से पूछताछ की गयी असलम व मेजान द्वारा बताया गया कि हम लोग मजदूर के तौर पर घन्नू मिया उर्फ डील मोहम्मद के लिए काम करते है तथा मगहर मे कन्हैया तथा सद्दाम मिलते है वही से एक साथ होकर बस्ती बार्डर के पास से गोवंशीय पशुओ के हाथ पैर बाधकर लादते है फिर मगहर लाकर कन्हैया व सद्दाम को छोड़कर हम लोग कुशीनगर के रास्ते पशुओ को बिहार ले जाकर काटकर बेचते है यह माल डील मोहम्मद के भाई गुड्डू का है डील मोहम्मद गाड़ी चलाता है, गुड्डू भाई का आदेश है कि गाड़ी रोकना नही चाहे कुछ भी करना पड़े। आज हम लोग लालगंज बस्ती क्षेत्र से माल लादकर जा रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया, आप लोगो को देखकर कन्हैया निवासी मगहर पहले ही उतरकर भाग गया था। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में प्रभारी स्वाट टीम करुणाकर पाण्डेय, प्रभारी चौकी तामेश्वरनाथ अनिरुद्ध सिंह, मुख्य आरक्षी गोकरन पाण्डेय, आरक्षी देवनरायन, आरक्षी विनोद यादव, आरक्षी इन्द्रजीत प्रजापति, आरक्षी रमेश यादव, आरक्षी अमित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ