सुरेश कुमार तिवारी
मोतीगंज, गोण्डा। यह तस्वीर देेखकर आप हैरान न हों। यह किसी गो आश्रम केंद्र की नहीं, बल्कि मोतीगंज रेलवे स्टेशन की फोटो है, जहां छुट्टा पशुओं ने कब्जा जमा रखा है। पशुओं के भय से यहां लोग ट्रेन पकड़ने के लिए भी बहुत कम आते हैं।
गोण्डा-गोरखपुर के बीच चलने वाली सुबह 4:30 बजे एक पैसेंजर ट्रेन है। उसके बाद फिर शाम को 5:40 बजे एक ट्रेन जाती है। वहीं गोरखपुर से चल कर गोंडा जाने के लिए दो पैसेंजर ट्रेनें हैं, जिसमें एक सुबह 9:30 बजे और दूसरी रात्रि 10:00 बजे जाती है। इन पैसेंजर ट्रेनों से गोंडा या मोतीगंज से गोरखपुर के बीच ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को कोई फायदा नहीं है जिससे तंग आकर बाजार के अमित मोदनवाल पलालू कमलापुरी सहित दर्जनों लोगों ने सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह से इन पैसेंजर ट्रेनों के बीच में ट्रेन चलाने की मांग की थी तथा 2 मेल एक्सप्रेस ट्रेन भी चलवाने की मांग की गई थी। उस समय चुनाव का माहौल चल रहा था। सांसद ने वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद हम एक्सप्रेस ट्रेन का मोतीगंज पर ठहराव करवाएंगे तो लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। चुनाव के बाद दर्जनों लोगों ने सांसद गोंडा से मिलकर ट्रेन रुकवाने तथा पैसेंजर ट्रेन को समय समय से चलवाने से संबंधित मांग पत्र भी दिया लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इसीलिए रेलवे स्टेशन पर यात्री कम आते हैं क्योंकि कहीं जाने के लिए समय पर ट्रेन नहीं है, लेकिन यहां की शोभा छुट्टा जानवर बढ़ा रहे हैं जो झुंड के झुंड आकर रेलवे स्टेशन तथा उसके पीछे खड़े रहते हैं जिससे आने जाने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उनमें हमेशा असुरक्षा की आशंका बनी रहती है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ