Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल ने किया कृषि निवेश मेला व गोष्ठी का उद्घाटन


आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। मेंहदावल ब्लॉक के साढ़े कलां ग्रामपंचायत में कृषि निवेश मेला व गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल द्वारा किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विधायक द्वारा केक काटकर मनाया गया। इसमे उनके द्वारा बताया गया कि भारत सरकार और प्रदेश सरकार किसानों के सम्मान देने के साथ ही कृषि को बेहतर ढंग से करने के उपायों पर चर्चा किया गया। इसके साथ ही केंद्र के द्वारा कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए सभी कदम उठाए जा रहे है। कृषि में निवेश करके उससे ज्यादे से ज्यादे लाभ को प्रदान करना है। इस तरह से अनेको बातो को विधायक द्वारा कार्यक्रम में कहा गया। इसी के साथ ही इस अवसर पर कृषि व भूमि संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूमि संरक्षण अधिकारी सत्येंद्र त्रिपाठी ने किसानों को भूमि के उर्वरता को बचाने और बेहतर फसल के लिए जमीन की उत्पादकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया और बताया कि फसलों के अवशेष जलाने से जमीन के पोषक तत्वो का नुकसान होता है। जिसके कारण आपके जमीन के उर्वरा शक्ति घट जाती है। आधुनिक खेती के अंतर्गत आधुनिक कृषि यंत्रों के द्वारा फसल अवशेष को मिट्टी में सड़ाकर मुद्रा की कार्यनिक जीवांश को बढ़ाने के विभिन्न तरीके इसमे बताएं गए। फसल अवशेष को रीयर हैप्पी सीडर के माध्यम से खेत की जुताई के साथ साथ बुवाई का का काम भी आसानी पूर्वक किया जा सकता है। जिससे फसल अवशेष मिट्टी में सड़कर मिट्टी में काल्पनिक पदार्थ जीवांश की वृद्धि करता है और बताया कि फसल के अवशेष जलाने से मिट्टी के अंदर उपस्थित लाभदायक जीवाणु आग के साथ जलकर मर जाते हैं। जिससे खेती करने में किसानों का ज्यादा दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। जिससे वातावरण भी प्रदूषित हो रहा है। आज के समय मे बहुत ज्यादा किसानो द्वारा रासायनिक खेती की निर्भरता पर खेतो का नुकसान कर रहा है। इसके साथ ही कीटो द्वारा भी फसलों को बर्बाद किया जा रहा है। कीटनाशको के प्रयोग सही और उचित मात्रा में करना चाहिए। सभी किसानों को जैविक खेती पर ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर उपपरियोजना निदेशक डॉ जे0के0मौर्या, सहायक विकास अधिकारी कृषि अशोक मिश्र, कृषि वैज्ञानिक बगही फार्म बी0बी सिंह, बीबीएम कमल श्रीवास्तव, सहित कृषि विभाग से संबंधित कर्मचारियों से वीरेंद्र कुमार, विजय कुमार, मनीराम मौर्य, अनिल कुमार, शिवशरण उपाध्याय उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता कार्यकर्ता, दिवाकर सिंह, अजित सिंह, राजेश त्रिपाठी सहित क्षेत्र के रविन्द्र सिंह, बबलू सिंह, शेषप्रताप सिंह,भानु प्रताप सिंह, रामप्रकाश सिंह, विजय सिंह, जय सिंह, धर्मराज सिंह, मोहन सिंह, नंदेश्वर सिंह, अमर सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे