Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का हुआ आयोजन



आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। नगर पंचायत मगहर में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह, सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे, चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा, भाजपा नेता राकेश मिश्रा व दीपू सिंह की मौजूदगी में किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर और उनके नेतृत्व में मिली ऐतिहासिक उपलब्धियों को दर्शाया गया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक जय चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी देश के महान नेता हैं, जिनके नेतृत्व से देश हर पक्ष से तरक्की कर रहा है। मोदी जी ने देश के लिए जो भी किया वह प्रशंसनीय है। सदर विधायक ने कहा कि 100 दिनों में मोदी सरकार ने 5 सालों वाला काम करके दिखाया है। भविष्य में भी मोदी सरकार जनहित और देश की तरक्की वाले काम करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे