आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जनपद मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गो में नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर वर्मा द्वारा फल व वस्त्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ शिविर लगाकर वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गो के स्वस्थ्य का परीक्षण भी किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा द्वारा लोगों में दवा भी वितरित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारे देश यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन को हमारी पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। जिस प्रकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का सारा जीवन देश सेवा को समर्पित रहा है। इसलिए हम सभी लोग लोगों की सेवा कर उनके जन्मदिन को मना रहे है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सेतुभान राय, जिला महामंत्री जगदम्बा लाल, रविन्द्र यादव, अरविंद पाण्डेय, पिंटू तिवारी, अश्वीनी चौरसिया सहित अन्य लोग भी रहे मौजूद।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ