आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चार बिंदुओं को लेकर समस्त शिक्षकों के साथ चर्चा की गई। बैठक में होने वाली चर्चा कुछ इस प्रकार के हैं- शिक्षामित्रों को उनके मूल विद्यालय पर यथाशीघ्र वापस भेजा जाए, सभी शिक्षक 15 से 22 सितंबर तक अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर भेजेंगे, 22 सितंबर को उ.प्र.प्रा. शिक्षक संघ की बैठक बुलाई गई है जिसमें प्रत्येक ब्लॉक के अध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिभाग करेंगे, अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में अध्यापकों का चयन ब्लॉक के बाहर भी किया जाए जो शासन आदेश अनुसार। बैठक में इन बिंदुओं पर विशेष तौर से चर्चा किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष अंबिका देवी यादव, ओम प्रकाश यादव, केसी सिंह, विजय नाथ यादव, शोएब अख्तर, सुयेब अहमद, रामशरण यादव, अरुण कुमार, उदय प्रताप यादव, धर्मपाल राव, अश्वनी कुमार पांडे, शैलेंद्र यादव, बृजभूषण यादव, संजय प्रसाद, अयोध्या प्रसाद सहित आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ