Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत सीएससी केन्द्रों की समीक्षा बैठक


शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ | वर्तमान में सम्प्रति गतिमान मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तगत आज सी0एस0सी0 केन्द्रों की समीक्षा बैठक उपजिलाधिकारी लालगंज की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सम्पन्न हुई जिसमें तहसील में विभिन्न स्थलों पर कार्यरत समस्त सी0एस0सी0 जनसेवा केन्द्रों के प्रभारी प्रतिभाग किये। उन्हें मतदाता सत्यापन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया, वेबसाइट के संचालन की जानकारी दी गयी। उपजिलाधिकारी लालगंज द्वारा निर्वाचन के कार्यो के प्रति जवाबदेही के बारे में अवगत कराया। वी0आर0सी0 सुरेश यादव द्वारा निर्वाचकों के सत्यापन कार्य में आनलाइन वेबसाइट के संचालन के बारे में बताया। समीक्षा कार्यशाला में तहसीलदार लालगंज, नायब तहसीलदार लालगंज व सी0एस0सी0 डिस्ट्रिक मैनेजर संदीप पाण्डेय उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे