शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ | महिला उत्पीड़न मामलों में त्वरित न्याय दिलाने के लिये उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में महिला उत्पीड़न से जुड़े शिकायतों की सुनवायी की। महिला जनसुनवाई के दौरान कुल 13 शिकायतें महिला आयोग की सदस्य के समक्ष प्रस्तुत हुई।महिला जनसुनवाई के दौरान प्राप्त हुई समस्त शिकायतों कों राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सम्बन्धित थाने के थानाध्यक्ष एवं सम्बन्धित विभाग को भेजने का निर्देश दिया और कहा कि जो भी महिला उत्पीड़न सम्बन्धी शिकायतें आये उसका निस्तारण गम्भीरता पूर्वक अधिकारी करें और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। उन्होने यह भी कहा कि महिलायें जनसुनवाई के दौरान अपने उत्पीड़न सम्बन्धी कोई भी शिकायत उपस्थित होकर शिकायती प्रार्थना पत्र दे सकती है। इस दौरान सी0ओ0 सदर बविता सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी रन बहादुर वर्मा, महिला थाना की इन्सपेक्टर कल्पना गौतम, महिला समाख्या की सरोज सिंह व अभय शुक्ला उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ