Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एमएलसी रण विजय सिंह ने मृतक केशव राम कनौजिया के पत्नी को सौपा दो लाख का चेक


डॉ ओपी भारती 

वजीरगंज गोण्डा :वजीरगंज क्षेत्र के मोहनपुर निवासी केशव राम कनौजिया की बीते जून माह में अरंगा झील में डूब कर हुई मृत्यु को लेकर गुरुवार को उसकी पत्नी को दो लाख रुपये धन राशि का स्वीकृत पत्र प्रदान किया गया।
एमएलसी प्रतिनिधि विनोद मिश्र ने बताया कि मोहनपुर ग्राम के केशव राम कनौजिया की बीते 2 जून को अरंगा झील में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब कर मृत्यु हो गई थी।एमएलसी/सभापति दैवीय आपदा राहत प्रबन्धन जांच समिति रण विजय सिंह के प्रयासों से उसकी पत्नी को 2 लाख रुपये की सहायता की मुख्य मंत्री विवेकाधीन कोष से स्वीकृति हुई है।स्वीकृत पत्र को गुरुवार को मोहनपुर में मृत केशव राम की विधवा कविता को एमएलसी रण विजय सिंह व तहसीलदार तरबगंज नर सिंह नरायन वर्मा ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।इस अवसर पर सदस्य जिला पंचायत रणजीत सिंह ,ग्राम प्रधान भीखूराम,आदर्श सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे