Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राज्यपाल के आगमन से पूर्व व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त


डॉ ओपी भारती 

वजीरगंज गोंडा:  राज्यपाल के आगमन की तैयारी में आज भी व्यवस्था दुरुस्त की जाती रही। स्वस्थ विभाग ने कस्बे , थाना व ब्लॉक परिसर में फोगिग की |
शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का गोंडा मुख्यालय का दौरा प्रस्तावित है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अयोध्या से सड़क मार्ग से ही जाने व थाने के निरीक्षण की भी संभावना है। जिसकी युद्धस्तर  पर तैयारी जारी है। गुरुवार को स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्याम बहादुर वर्मा ने पूरे कस्बे, थाना व ब्लॉक परिसर में फॉगिंग करवाई। वही थाने की साजसज्जा के लिए पौध वाले गमले भी मंगाए गए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष शुक्ल ने बताया कि विभागीय व्यवस्था हमेशा चुस्तदुरुस्त रहती है अलग से किसी तैयारी की जरूरत नही है। वही ब्लाक, शिक्षा व पुलिस विभाग भी तैयारी में मुस्तैद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे