Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

डीएम ने एलईडी वैन को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | केन्द्र सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों एवं प्रदेश सरकार ढाई वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनकल्याणकारी उपलब्धियों एवं संचालित योजनाओं की जानकारी जनसामान्य को देने हेतु सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग उ0प्र0 लखनऊ से आयी एलईडी वैन को जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने आज कैम्प कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह एलईडी वैन जनपद के ग्राम पंचायतों, तहसीलों, ब्लाकों में जाकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे यूपी कॉप मोबाईल एप, कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास (ग्रामीण), स्वच्छ भारत मिशन, गौशाला निर्माण योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, जल शक्ति अभियान, सर्व शिक्षा अभियान, दिव्यांगजन, उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि यन्त्रीकरण, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, लोक निर्माण विभाग, पेंशन योजना, छात्रवृत्ति योजना आदि की जानकारी प्रदान करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे