Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बीजेपी महिला मोर्चा द्वारा चलाया जा रहा है सेवा सप्ताह


अखिलेश्वर तिवारी
प्राथमिक विद्यालय सेखुई कला में मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
बलरामपुर।। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69 वें जन्म दिवस के उपलक्ष में भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह व स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी के अगुवाई में ने सेवा सप्ताह के अंतर्गत आज सदर विकास खंड के सेखुई कला के परिषदीय विद्यालय में बच्चों के बीच सेवा सप्ताह मनाते हुए प्रधानमंत्री के जन्मदिन को शेयर किया । भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व व उनके द्वारा किए जा रहे तमाम कार्यों को बच्चों के बीच साझा किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे अमूल चूल परिवर्तन की भी जानकारी दी । 

                        जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में चल रहे सेवा सप्ताह   के अंतर्गत आज सुखोई कला प्राइमरी पाठशाला में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू तिवारी के तरफ से बच्चों को चॉकलेट, केला, बिस्किट और गुब्बारे उपहार स्वरूप देकर बच्चों के बीच में प्रधानमंत्री जी का जन्म दिवस मनाया गया । इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों के अलावा महिला मोर्चा के पदाधिकारी महामंत्री बंदना पासवान, उर्मिला देवी, प्रभात शुक्ला, नूरजहां, मांडवी शुक्ला, अंकिता श्रीवास्तव, ममता तिवारी व कमलेश कुमारी सहित कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे । 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे