Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एन्टी रोमियो अभियान के तहत हुई स्कूलों के आसपास सख्ती


अवांछनीय तत्वों को दी गई सख्त हिदायते
वासुदेव यादव 
अयोध्या। जिला में आज दिनांक 20 सितंबर को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के आदेश अनुसार तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर व  क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निर्देशन में महिला थाना अध्यक्ष प्रियंका पांडे व टीम द्वारा क्षेत्र के स्कूलों के आसपास व विद्यालयों के बंद होने के समय पर एंटी रोमियो चेकिंग की गई।

 इस मौके पर सभी स्कूली बच्चों से वार्ता की गई छात्राओं सीयूजी नंबर नोट कराया गया तथा कोई भी समस्या होने पर तुरंत अवगत कराने को कहा गया। सुरक्षा की महत्वपूर्ण टिप्स दी गई। स्कूल पर आए हुए अभिभावकों से वार्ता भी की गई। साथ ही सभी संदिग्ध पाए जाने वाले युवको व व्यक्तियों का नाम और पता एंटी रोमियो रजिस्टर में नोट किया गया। इधर चेतावनी दिया गया कि यदि दोबारा उस स्थान पर स्कुलो के आसपास बिना कोई प्रयोजन  के मिलते हैं तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। अपने मध्य महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पांडेय को पाकर स्कूली छात्राएं खुश नजर आई व कहा कि आपकी सक्रियता से अब रोमियो इधर नही भटकते है अराजक तत्व नदारद है। इसके लिये आपकी पूरी टीम की बहुत बहुत बधाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे