Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हिन्दू युवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ ने चलाया स्वच्छता अभियान




ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। आज दुःखहरण नाथ मन्दिर पर हिन्दू युवा वाहिनी महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान, महिला जागरूकता अभियान एवं सहभोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
   कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह एवं आयोजन कर्ता रेखा श्रीवास्तव रहीं। इस दौरान उपस्थित बीना श्रीवास्तव, रेनू श्रीवास्तव, कुमुद श्रीवास्तव, सुशीला पाण्डेय, सुषमा द्विवेदी, अकाला मौर्या, विनीता सिंह, रेखा सिंह, पूनम श्रीवास्तव आदि महिलाओं एवं मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक  सिंह ने मंदिर की साफ सफाई की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन के लिए अनिवार्य है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को साफ सफाई जरूर करना चाहिए।इस अवसर पर सफाई अभियान के साथ ही सहभोज का कार्यक्रम भी किया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे