Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महिला ने त्यागी महंत पर किया जानलेवा हमला, केस दर्ज


वासुदेव यादव 
अयोध्या।  सरयू तट नयाघाट निवासी एक त्यागी महन्त पर सोमवार को अपराह्न एक दबंग महिला ने जानलेवा हमला कर दिया। जिससे महन्त गम्भीर रूप से घायल हो गया। रंजिशन में महिला ने सुनियोजित तरीके से महन्त पर अपने करीबियों संग मिलकर मन्दिर में घुसकर मारपीट तोड़फोड़ व जानलेवा हमला किया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 मिली जानकारी के अनुसार  सरयू पुल के पूर्व राम जानकी मंदिर के महन्त राम सनेही दास अपने मन्दिर में बैठे थे कि पूजा निषाद  पत्नी शोभनाथ,  किशन निषाद व राज कुमार गुप्ता आदि लाठी डंडे व लोहे की रॉड से लैश होकर मन्दिर आकर महन्त राम सनेही दास को गाली गलौज, जानमाल की धमकी देते हुए जमकर मारा पीटा। जिससे उनके शिर में गंभीर चोट आई है।  इस दौरान अभियुक्त गणों ने मन्दिर में रखा आवश्यक कागजात, रुपये 5000 हजार नगदी आदि भी उठा ले गए। पीड़ित महन्त राम सनेही दास को अधमरा जानकर अभियुक्त गण छोड़कर फरार हो गए।  
 इस सम्बंध में अयोध्या कोतवाल सुरेश पांडेय ने बताया है कि पीड़ित महन्त राम सनेही दास त्यागी के मन्दिर पर पूजा निषाद कुछ दिन हेतु रुकी थी, लेकिन गत दिनों से वह कमरा ही नही खाली कर रही थी। जब रन कब्जा जमाई थी। अतः मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर लिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे