Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बेरोजगार युवक युवतियों को स्वावलम्बी बनाने के 25 लाख तक का ऋण


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।। जनपद बलरामपुर के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार शुरू करने का सुनहरा मौका खादी ग्रामोद्योग विभाग द्वारा शुरू किया गया है। खुद का लघु उद्योग शुरू करने के इच्छुक बेरोजगार युवक युवतियां 25 लाख रुपये तक का ऋण बैंकों से लेकर अपना उद्योग शुरू कर सकते हैं । 

                   जिला ग्रामोद्योग अधिकारी आर0सी0 प्रसाद ने बताया कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के बेरोजगार युवक युवतियों को स्वावलम्बी बनाने के लिए चालू वित्तीय वर्ष 2019-20 में उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना संचालित की जा रही है। बेरोजगारों को उद्योग लगाने के लिए विभाग के माध्यम से आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों, अल्पसंख्यकों तथा महिलाएं कोई भी वर्ग की हो, उनको रु0 25 लाख ऋण देने का प्राविधान है, तथा आरक्षित वर्ग, अल्पसंख्यक, महिलाओं को 35 प्रतिशत मार्जिनमनी अनुदान व सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 25 प्रतिशत मार्जिनमनी अनुदान देने का प्राविधान है। उन्होंने बताया कि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को प्रोजेक्ट कास्ट का 5 प्रतिशत स्वयं का अंशदान व सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 10 प्रतिशत स्वयं का अंशदान बैंक में जमा करना होगा। मार्जिन मनी, सब्सिडी एवं उद्यमी का अंशदान को घटाने के बाद अवशेष धनराशि पर 13 प्रतिशत ब्याज भी देय है। इस संबन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला ग्रामोद्योग कार्यालय निकट रानी धर्मशाला से संपर्क कर सकते है। योजना का लाभ लेने हेतु इच्छुक अभ्यर्थी अपना ऋण आवेदन पत्र 04 अक्टूबर तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय में जमा कर सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे