शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़| प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के आवाहन पर समूचे प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था व सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में दिए जा रहे धरने के क्रम में प्रतापगढ़ मुख्यालय जिला कचहरी प्रांगण में जिला अध्यक्ष अबरार जहानिया एडवोकेट के अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन राज्यपाल को संबोधित परगना मजिस्ट्रेट के माध्यम से सौंपा गया | धरना को संबोधित करते हुए अबरार जहांनियॉ ने उत्तर प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहाकि उत्तर प्रदेश में कानून का शासन नहीं है | पूरे प्रदेश में जंगल राजकायम है | आम आदमी सुरक्षित नहीं है सड़कों पर लगातार हो रही है अपराधिक घटनाओं से उत्तर प्रदेश का जनमानस सहमा हुआ है |इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व मंत्री प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव लल्लन राय ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करने का आवाहन किया |उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जन विरोधी सरकार है |इस के कार्यकाल में महंगाई भ्रष्टाचार चरम पर है जिस पर अंकुश लगा पाने में प्रदेश और केंद्र सरकार फेल हो चुकी है | धरने को संबोधित करते हुए सचिव विनोद पाण्डेय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सरकार के कारगुजारियों को जान चुकी है आने वाले समय में वह मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है |उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आवाहन किया कि वह बूथ स्तर पर जाकर पार्टी को मजबूत करें | इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर कोसा धरने को संबोधित करने में प्रमुख रूप से संतोष कुमार सिंह ,विशाल सिंह ,शमशाद, प्रमोद कुमार, हैप्पी सिंह, बृजेश सिंह ,मोहरअली, अादि रहे |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ