अखिलेश्वर तिवारी
गांव में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना ग्रामीणों में दहशत
बलरामपुर।। थाना हरैया क्षेत्र के ग्राम बिनोहनी कला में बीती रात एक तेंदुए ने 7 वर्ष की बच्ची को उस समय निवाला बना लिया जब वह गांव में एक व्यक्ति के घर से भोजन करके अपने घर वापस लौट रही थी। काफी अंधेरा होने के कारण आसपास के लोग तेंदुए का पीछा किए परंतु वह झाड़ियों से होता हुआ जंगल में गायब हो गया। समाचार लिखे जाने तक बच्ची का कोई शिनाख्त नहीं लग सका था ।
जानकारी के अनुसार हरैया थाना क्षेत्र के बिनुहनी कला गाँव में बीती रात करीब 8:30 शीला 7 वर्ष पुत्री माता प्रसाद पडोसी राजितराम के घर एक मांगलिक कार्यक्रम (बरही) से खाना खाकर वापस अपने घर लौट रही थी। गली में पहले से घात लगाये बैठे तेन्दुए ने शीला पर हमला कर दिया और मुँह में दबा कर जंगल के तरफ भाग गया । शीला के दादा छेदी तथा ग्रामीण जगदीश कुमार, बिधाराम, भगवती प्रसाद, अतवारी, संगमलाल, तथा प्रधान पति मोहर्रम अली आदि ने बताया कि घटना के समय से वनविभाग तथा पुलिसकर्मी ग्रामीणों के साथ तलाश में जुटे है परन्तु को शिनाख्त नहीं लग रहा है । मौके पर वनरक्षक जमील अहमद तथा हर्रैय्याा थाने के उप निरीक्षक नागेन्द्र यादव पुलिस फोर्स के साथ खोज बीन मे जुटे रहे। रेंजर राकेश सिंह ने बताया कि तेन्दुए का कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिल रहा है। तलाश की जा रही है शव मिलने पर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी । वन विभाग की टीम मौके पर तलाश में जुटी है तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ