Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतिबंधित मांस व अवैध तमंचा के साथ दो ग्रिफ्तार


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर : जनपद के अलग-अलग घटनाओं में 2 थानों की पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।  पहली घटना में थाना कोतवाली उतरौला पुलिस ने 35 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वहीं दूसरी घटना में तुलसीपुर पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
         पुलिस कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार थाना  को0उतरौला द्वारा अभियुक्त मंगरे उर्फ नसरुल्ला पुत्र राममुल्ला निवासी  नयानगर विशुनपुर थाना को0उतरौला के कब्जे से 35 किलो प्रतिबन्धित गोमांस , 05 अदद तराजू तथा 02 अदद छूरा के साथ  गिरफ्तार किया गया है । थाना तुलसीपुर पुलिस  द्वारा  अभियुक्त समीम उर्फ गुड्डू पुत्र मो0 मीसा निवासी तेलियाकुआ थाना म0तराई  जनपद बलरामपुर के कब्जे से 01 तमंचा , 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूश व 01 अदद चैन पीली धातु के साथ  गिरफ्तार  किया गया है। यह शातिर चोर अयोध्या से चोरी कर फरार हुआ था जिसे अयोध्या पुलिस के साथ मिलकर तुलसीपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है । 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे