Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या के सन्तो ने स्वामी मैथिलीरमणशरण की 27वीं पुण्यतिथि पर उनको किया नमन


 वासुदेव यादव
अयोध्या। जानकीघाट बड़ास्थान मंदिर के पांचवे आचार्य रहे रषिकपीठाधीरेवर स्वामी मैथिली रमणशरण महाराज की 27वीं पुण्यतिथि बुधवार को मंदिर में दोपहर बड़े ही धूमधाम व शिद्दत के साथ मनाया गया। 
 यह आयोजन श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण न्यास के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष व इस मंदिर के वर्तमान महंत रसिक पीठाधीश्वर स्वामी जनमेजय शरण महाराज के परम् सानिध्य में मनाएगा। इस दौरान उन्होंने स्वामी मैथिलीरमणशरण महराज के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। साथ ही कहा कि वे धार्मिक विद्वान, निर्मल छवि के सिद्ध संत रहे। उन्होंने  इस मंदिर के निर्माण में महती भूमिका निभाई। उनके भक्त शिष्य गण दूर-दूर तक है। हम सबको उनके बताए हुए पद चिह्नों पर चलने की आवश्यकता है। इस दौरान बड़ा भक्त माल मंदिर के महंत अवधेश दास महाराज ने भी उनके प्रति अपनी श्रद्धा व सुमन अर्पित करते हुए उन्हें साधु संत समाज के लिए हितकर बताया। वे हिंदू धर्म के उत्थान हेतू सदैव तत्पर रहें। इस दौरान विराट भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें पूरी हनुमानगढ़ी व अयोध्या के हजारों की संख्या में साधु संत भक्त व शिष्यगण सभी शामिल रहे। उन सभी का श्री महन्त ने दक्षिणादि भेंटकर स्वागत सम्मान किया।
इस दौरान महंत नागा रामलखन दास,महंत रामभूषणदास उर्फ कृपालु महराज, महन्त रामदास, महन्त अवधेशदास, महन्त सुरेशदास, महन्त भवनाथदास, महन्त रमेशदास, महन्त वैदेही भल्लभ शरण, पहलवान घनश्यामदास, महन्त अंजनी शरण, महन्त रामकेवलदास,भाजपा नेता संजय शुक्ला, पूर्व साकेत कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष रहे गुडू मिश्रा, 
महन्त उत्तमदास, महन्त पहाड़ी बाबा, महन्त उमेशदास, पेड़ा महराज, आदित्य शास्त्री,अयोध्या पांडेय पुरोहित समाज के अध्यक्ष दिनेश पाण्डे, महामंत्री राजेश पांडेय, दुर्गेश पांडेय व प्रदीप पांडेय सहित अन्यजन शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे