Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा के लाल मोहम्मद अयान को वीर अब्दुल हमीद पुरस्कार



 
देशभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं अयान
 गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी व ब्रिगेडियर कुंवर वीरेंद्र सिंह ने किया सम्मानित
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की 54वीं शहादत दिवस के मौके पर गोण्डा के लाल मोहम्मद अयान को हमीद पार्क धामपुर की धरती पर गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी, ब्रिगेडियर कुंवर वीरेंद्र सिंह व अब्दुल हमीद के पौत्र जमील आलम द्वारा सम्मानित किया गया।
      बहुत ही पुरानी और प्रचलित कहावत है कि- होनहार विरवान के, होत चीकने पात। इसका ज्वलंत उदाहरण हैं गोण्डा के छोटे से, नन्हें से मोहम्मद अयान। अपनी प्रतिभा और लगन की बदौलत छोटी सी उम्र में ही तमाम पुरस्कार झटकने वाले अयान ने गोण्डा, बलरामपुर, बहराइच से लेकर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली तक परचम फहराया है। इसी कड़ी में उन्होंने एक और पुरस्कार अपने नाम कर लिया है। दरअसल, परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के पौत्र मोहम्मद जमील आलम के आमंत्रण पर अब्दुल हमीद की 54वीं शहादत दिवस के अवसर पर पहुंचे गोण्डा के लाल मोहम्मद अयान को उसकी अतुलनीय प्रतिभा के लिए हमीद पार्क धामपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में वीर अब्दुल हमीद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गोण्डा के साथ ही देश के अलग अलग कोने में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर लोगों का दिल जीतने वाले मासूम मोहम्मद अयान ने वीरों की धरती गाजीपुर में भी अपना तथा जिले का नाम रोशन किया है। इस मौके पर सांसद गाजीपुर अफजाल अंसारी, ब्रिगेडियर कुंवर वीरेंद्र सिंह, वीर अब्दुल हमीद के पौत्र मोहम्मद जमील अंसारी के साथ ही बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे