Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

टिकरी जंगल में मिला युवक का संदिग्ध शव, हत्या की आशंका,आत्महत्या की थ्योरी में उलझी मनकापुर पुलिस


मनकापुर गोंडा: कोतवाली क्षेत्र के टिकरी जंगल से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने युवक का संदिग्ध शव बरामद किया है परिजनों ने पुलिस पर मनमाने तरीके से जांच और कार्यवाही  करने का आरोप लगाते हुए घटना की खुलासा करने की मांग की है| वहीं पुलिस मामले में आत्महत्या मानकर चल रही है।

बताते चलें कि मंगलवार  के देर रात मनकापुर थाना क्षेत्र के  गोहन्ना गांव के मजरे अब्दुल पुरवा गांव निवासी सुनील निषाद (22 वर्ष) पुत्र लक्ष्मण का शव मनकापुर थाना क्षेत्र के टिकरी जंगल में संदिग्ध अवस्था में पाया गया | शव के पास से पुलिस को कई संदिग्ध वस्तुएं भी मिली जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया | शव के पास से मिली संदिग्ध वस्तु से परिजनों को आशंका है कि घर से 5 किलोमीटर दूर सुनील का शव मिलना पुलिस के थ्योरी के विपरीत है | वहीं पुलिस सुनील के मिले शव को आत्महत्या के नजरिए से देख रही है |

 मृतक के चचेरे भाई पवन निषाद पुत्र स्वर्गीय साधु राम  का आरोप है कि उनके भाई की हत्या हुई है| मामले में जो  तहरीर लिखी गई है | वह सही से नहीं लिखी गई है | जंगल में मिले शव के पास से शराब और जहर की शीशी मिली है जिससे पुलिस आत्म हत्या  कह रही है | जबकि पवन चाहते हैं कि मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की जाए |

  ग्रामीण ओम प्रकाश वर्मा का आरोप है कि सुनील घर से इतनी दूर नहीं जाता था, मौके पर मिले शराब के पाउच, सिगरेट की डिब्बी, ज़हर की शीशी से आशंका है कि घटना में कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं| पुलिस को हत्या के  थ्योरी से जांच करना चाहिए |
 मामले में कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि वह घर से झगड़ा करके निकला था, और आत्महत्या कर लिया |
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे