Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर कही व्यथा, मांगा न्याय


आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। एक तरफ जहां प्रदेश स्तर के अधिकारी पुलिस महकमें को फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए आम जनमानस में मित्र पुलिस का संदेश देने का फरमान जारी किया जाता है वही जनपद के मेंहदावल थानाध्यक्ष आरके गौतम व नायब दरोगा लल्लन यादव पर आरोप लगाते हुए मो0 रुईहट्टा थाना मेंहदावल निवासी छेदीलाल पुत्र छबिलाल ने पुलिस अधीक्षक को प्रर्थना पत्र  देते हुए कहा कि हमारे जमीन में पड़ोसियों द्वारा अवैद्य तरीके से कब्जा किया जा रहा है। जिसकी शिकायत प्रार्थी द्वारा मेहदावल थाने में प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग किया गया था लेकिन मेहदावल थानाध्यक्ष व हल्का दरोगा द्वारा विपक्षी गणों का साथ देते हुए मेरे साथ अन्याय किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से उचित कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे