Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आने वाले त्योहारों के मद्देनजर एसपी ने दंगा नियंत्रण उपकरण के साथ किया फ्लैग मार्च


आलोक बर्नवाल
आज बुधवार को एसपी ब्रजेश सिंह के नेतृत्व में जनपद के मुख्यालय कस्बा खलीलाबाद में आगामी त्योहार नवरात्र, दुर्गापुजा, व दशहरा तथा चेहल्लुम के दृष्टिगत जनता मे शान्ति व सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिये फ्लैग मार्च किया गया । फ्लैग मार्च मधुकुंज तिराहा से शुरु होकर गोला बाजार, बंजरिया, मोतीनगर होते हुये नेदुला पर समाप्त हुआ । फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शहर में स्थापित होने वाली दुर्गा प्रतिमाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई तथा संदिग्ध वाहनों व संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई। सड़क पर अतिक्रमण को लेकर दुकानदारों को सख्त हितादत दी गई। फ्लैग मार्च के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक असित श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री आनन्द कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल गयादत्त मिश्रा व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद व कोतवली खलीलाबाद के पुलिसबल, प्रभारी यातायात, कोतवाली खलीलाबाद के समस्त चौकी प्रभारी, कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के पीआरवी वाहन व चीता मोबाइल मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे