आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छता पर विशेष बल दिया जा रहा है। जिसमे हर शहर और ग्राम पंचायत में स्वच्छता पर लोगो को जागरूक किया जा रहा है। जिससे प्रत्येक लोग स्वच्छता अपनाकर बीमारियों आदि से बच सके। इसी क्रम में मेंहदावल ग्राम पंचायत के कौवाठोर में शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी बब्बन उपाध्याय द्वारा संचारी अभियान के अंतर्गत सघन रूप से औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत में सफाई कार्य के जमीनी हकीकत का जायजा लिया गया। जिसमें ग्राम पंचायत में सार्वजनिक जगहों सड़क, गलियों के साथ ही नालियों के साफसफाई का निरीक्षण करते हुए थोड़ी बहुत कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया। सभी सफाईकर्मियों से नियमित सफाई पर जोर दिया गया। इसके साथ ही ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, मिनी सचिवालय एवं सार्वजनिक स्थान पर बने शौचालय का जांच किया गया। इसके साथ ही पीने के पानी की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। जिससे ग्राम पंचायत में स्वच्छ पानी को पीकर प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य बेहतर रहे। पूर्व में ग्राम पंचायत में जेई के प्रकोप को झेल चुका ग्रामपंचायत आज पहले से बेहतर है। इस निरीक्षण के अवसर पर बताया गया कि आज हर ग्राम पंचायत को अपने स्तर से सफाई पर बेहतर ढंग से कार्य करते रहे। जिससे प्रत्येक ग्रामीणो में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर स्वच्छता पर विशेष बल देते रहे। इस निरीक्षण अभियान के समय एडीओ पंचायत मोइनुद्दीन सिद्दीकी एवं ग्राम सचिव सतीश कुशवाहा भी शामिल रहे। इन सभी जिम्मेदार अधिकारी के दिशा निर्देश में आज ग्राम पंचायत में सफ़ाई व्यवस्था को बेहतर है। इस निरीक्षण के अवसर पर सफाईकर्मी धर्मेंद्र, ओमप्रकाश, कमलावती, आत्मा प्रसाद, रामगोपाल, कैलाश सिंह, वीरेंद्र कुमार, विनोद यादव सहित अनेको ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ