Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौ0औरंगजेब ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय को जन्मदिवस पर किया नमन


आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। बीते दिवस 25 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस अवसर पर अनेको भाजपा नेताओं ने इनके विचारों को बताया। इसीकड़ी में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व सांसद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रतिनिधि चौ0 औरंगजेब ने भी जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया और उनके देश हित के विचारधारा को आत्मसात करने का प्रण किया गया। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने कि बताया आज देश मे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति और विकास की अग्रसर है। देश के राष्ट्रवाद की विचारधारा को जन जन तक पहुँचाया गया। लोगो मे राष्ट्रवाद की विचारधारा होना अति आवश्यक है क्योंकि किसी भी देश की प्रगति देश के प्रति कृतज्ञता की भावना ही कर सकती है। ऐसे ही देशहित की विचारधारा को जनसंघ के नेता पं0 दीनदयाल उपाध्याय भी हर भारत के नागरिक के दिल मे देखना चाहते थे। इस तरह से अनेको बातो को बताया गया। इसके साथ ही जनसंघ के नेता व पूर्व मंत्री चंद्रशेखर सिंह को भी भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया।
 इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता परमात्मा सिंह, जिलाध्यक्ष सेतभान राय, राजेश त्रिपाठी, इन्द्रसेन सिंह, अविनाश उर्फ खुनखुन आदि लोग उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे