Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दुष्कर्म में असफल होने पर युवक ने महिला पर किया जानलेवा हमला


■ घायल महिला ने दिया तहरीर

आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। रविवार की रात थानाक्षेत्र के कुड़वा गांव मे एक कामांध युवक ने 8 वर्षीय पुत्री के साथ रह रही महिला से दुष्कर्म करने की नियत से घर मे घुसा और अपने मंसूबों मे सफल न होने पर महिला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी। शोर सुनकर ग्रामीण जुटे तो आरोपी मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पंहुची पुलिस ने महिला को सीएचसी भेजवाते हुए घटना की जांच मे जुट गयी इधर चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
घायल महिला का पति बाहर रहता है।
घटना के बाबत बताते चले कि थानाक्षेत्र के ग्राम कुडवा निवासी रमेश मौर्या की 45 वर्षीय पत्नी धनसीरा रविवार की रात करीब 8 से 9 बजें के बीच अपनी 8 वर्षीय बेटी के साथ घर पर थी कि इसी दौरान गांव का ही एक युवक रामसवारे पुत्र राजाराम घर मे घुस गया। पीड़ित महिला ने पुलिस को दिये तहरीर मे लिखा हैं कि रविवार की रात मौका देखकर युवक घर मे घुस आया और फाटक बंद कर जोर जबरदस्ती करने लगा मकसद मे असफल होने पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे कंधे, हाथ व गाल पर चोट आ गई है। इस घटना के समय मेरी पुत्री के शोर मचाने पर जब गांव के लोग मौके पर पहुचे तो वह जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गया। जिसके बाद मौका मिलने पर पीड़ित महिला द्वारा तहरीर देकर युवक के ऊपर कार्यवाही की मांग किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे