Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मद्देशिया (कान्दू) वैश्य पदाधिकारियो द्वारा मगहर इकाई की नई कार्यकारिणी का किया गया गठन


आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। बुधवार की शाम मगहर में अखिल भारतीय मद्देशिया (कान्दू) वैश्य सभा के पदाधिकारियों द्वारा नगर पंचायत मगहर में गठित पूर्व इकाई को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मगहर इकाई के साथ ही नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता को जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद के लिए स्थान मिला। इस बाबत बताते चले कि अखिल भारतीय मद्धेशिया (कान्दू) वैश्य सभा के पदाधिकारियों द्वारा मगहर के काजीपुर मोहल्ले में स्थित कुबेर कटरा में एक बैठक किया गया। बीते बुधवार के शाम 6 बजे के आसपास यह बैठक हुई। इस बैठक में संगठन की मजबूती व विस्तार पर विशेष रूप से चर्चा किया गया और साथ ही अपने समाज की विभिन्न समस्याओं, उनके निराकरण आदि पर भी चर्चा किया गया। इसके अलावा मगहर नगर इकाई को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन गया। इस अवसर पर समाज के उत्थान के बारे में भी चर्चा किया गया। मगहर नगर इकाई को भंग करके नई इकाई का गठन जिलाध्यक्ष महेश गुप्ता, जिला महामंत्री विजय प्रकाश कांदू, जिला कोषाध्यक्ष नंदलाल कान्दू व निवर्तमान नगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार गुप्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें सभी के सहमति से अध्यक्ष के पद पर सुनील गुप्त, उपाध्यक्ष के पद पर सुरेंद्र गुप्त, संरक्षक के पद गजेंद्र गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, राज किशोर गुप्ता, महामंत्री  राजमणि गुप्त, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्त एवं संगठनमंत्री अशोक कुमार गुप्त को निर्विरोध चुना गया। इसके साथ ही यहां पर लंबे समय से रिक्त चल रहे जिला उपाध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता का मनोनयन किया गया। इस दौरान इंजीनियर सुजीत गुप्ता, कुबेर गुप्ता, मक्खन गुप्ता आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे