अनीता गुलेरिया
दिल्ली : दक्षिण-दिल्ली महरौली के पास बने रेस्टोरेंट बो-ताई में देर रात पौने दो बजे आबकारी-विभाग द्वारा छापेमारी के वक्त रेस्टोरेंट में इवनिंग-नाइट चल रही थी, जिसमें एक आदमी की एंट्री के लिए पांच-हज़ार रूपए चार्ज लिया जा रहा था । अन्दर बने दो बार-काउंटर पर भारी-मात्रा में महंगी-विदेशी शराब की बोतलों को डिस्प्ले-काउंटर पर सजाया गया था । छापेमारी दौरान पकड़ी गई शराब की बोतलें महँगे-ब्रांड की थी, जिनको हरियाणा से सस्ते दामों पर लाकर,अनुचित-दामों पर शराब की बिक्री के चलते ग्राहकों को अवैध-तरीके से परोसी जा रही थी । इस अवैध शराब की बिक्री के चलते सरकार को सालाना,करीब एक-करोड़ के राजस्व का नुकसान हो रहा था । आबकारी-विभाग के एसीपी आलोक कुमार ने बताया, सूचना के आधार पर, इस हाई प्रोफाइल-रेस्टोरेंट में अवैध शराब की बिक्री का गोरखधंधा तेजी से चल रहा है,इसके लिए स्पेशल-टीम बनाकर उसको छापेमारी के लिए यहा भेजा गया । छापेमारी-दौरान कई तरह के अनियमित-नियमों की उल्लंघना का होना पाया गया ।जिसमें बिना परमिशन के दो बार-काउंटर का होना,अवैध तरीके से विदेशी-शराब की बिक्री,निर्धारित-समय से देर रात-रेस्टोरेंट का खुले रहना, और अनुचित-दामों पर अवैध तरीके से शराब की बिक्री का होना पाया गया,भारी मात्रा मे मिली शराब को जब्त करके इसको सीज कर दिया गया है । दिल्ली-आबकारी एक्ट U/S 33 तहत थाना-महरौली में केस दर्ज कर लिया गया है । असिस्टेंट-जनरल मैनेजर गगन राय को गिरफ्तार कर लिया गया है । रेस्टोरेंट बो-ताई का मालिक जोरावर कालरा अभी भी फरार चल रहा है । दिल्ली पुलिस गहन-छानबीन करते हुए उसकी तलाश में जुटी है । आबकारी-विभाग के आला अधिकारी अनुसार अवैध तरीके से शराब की बिक्री के अलावा कई तरह के नियमों को तोड़ने के जुर्म में रेस्टोरेंट के L17/ L17 F तहत लाइसेंस को रद्द किया जा सकता है । इस तरह आबकारी-विभाग द्वारा कई दिनों से लगातार चल रही छापेमारी-दौरान पिछले हफ्ते ही नेहरू-प्लेस में स्थित मंकी हूज में काफी मात्रा में विदेशी-शराब की बोतलें जब्त की गई थी । इसके बावजूद भी दिल्ली के बड़े होटलों,रेस्टोरेंट में विदेशी-शराब का परोसे जाना निरंतर जारी है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ