Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एमएलके में हुआ एकल अभिनय प्रतियोगिता का आयोजन




अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर।। पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर मे गुरुवार की दोपहर में एकल अभिनय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रिया कन्नौजिया अव्वल रहीं।

               प्राचार्य डॉ एन के सिंह के निर्देशन में चल रहे प्रतियोगिता के क्रम में गुरुवार को डॉ के के सिंह संयोजकत्व में प्रतियोगिता आयोजित हुई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नए मोटर व्हीकल्स एक्ट के ऊपर आधारित विषय पर अभिनय किया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ नीरजा शुक्ला, डॉ देवेन्द्र कुमार चौहान व विष्णु प्रताप सिंह ने प्रदर्शन के आधार पर बीकॉम द्वितीय वर्ष की प्रिया कन्नौजिया को प्रथम, बीएड द्वितीय वर्ष के यदुनंदन को द्वितीय तथा रत्नेश द्विवेदी को तृतीय स्थान हेतु चुना गया। संयोजक डॉ के के सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।  इस अवसर पर डॉ अनामिका सिंह,डॉ स्वदेश भट्ट,डॉ प्रखर त्रिपाठी, डॉ एस के त्रिपाठी, डॉ पंकज श्रीवास्तव,डॉ सुनील शुक्ल ,राहुल विशेन आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे