Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

खरगूपुर में गमगीन माहौल में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम की आठवीं का जुलूस




ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। मोहर्रम की आठवीं पर ताजिया व अलम का जुलूस भारी भीड़ के साथ अकीदतमंदों द्वारा मातम करते हुए निकाला गया। रविवार की रात 10 बजे शुरू हुआ जुलूस सुबह 4 बजे समाप्त हुआ।        नगर पंचायत खरगूपुर के मोहल्ला पुरानी बाजार से आठवीं मोहर्रम पर निकाले गए जुलूस में शामिल हजारों की संख्या में लोग मातम करते हुए या हुसैन या कर्बला की शहादत को याद कर रहे थे। उक्त जुलूस पुरानी बाजार से शुरू होकर गांधी चौराहा, चौक बाजार, बस अड्डा सहित विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। जुलूस में खरगूपुर नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के महिला पुरुष तथा बच्चे शामिल रहे। मुहर्रम की आठवीं पर ताजिया एवं अलम जुलूस की सुरक्षा के लिए थानाध्यक्ष संतोष तिवारी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कन्हैया दीक्षित, उपनिरीक्षक प्रशांत मिश्र, धर्मराज, राम निवास सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष आरक्षी मुस्तैद रहे।
     थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी के अनुसार जुलूस में लगभग 30 हजार अकीदतमंद शामिल रहे। कुल मिलाकर जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में सुबह 4 बजे संपन्न हुआ। इस दौरान खरगूपुर थानाध्यक्ष स्वयं दलबल के साथ मुस्तैद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे