सुनील उपाध्याय
बस्ती। बस्ती जिले में आज पूर्वांचल विद्वत परिषद के अध्यक्ष राजेन्द्र नाथ तिवारी ने प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की। इस दौरान राजेन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि हम अपने संगठन के माध्यम से एक अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं जो ना केवल स्वच्छ भारत अभियान का एक हिस्सा होगा बल्कि हम इसके जरिए सभी धर्मों के लोगों को अपने देवी-देवताओं के अपमान से भी बचा सकेंगे। राजेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि विगत कुछ वर्षों से बहुत सारी कंपनियां अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए धार्मिक सामग्रियों व खाद्य पदार्थों की पैकिंग पर देवी-देवताओं के चित्र छाप कर अपने बाजार को निरंतर बढ़ाने में लगे हुए हैं। जबकि उपरोक्त सामग्रियों की पैकिंग प्रयोग होने के बाद सड़कों पर नालियों में या कूड़े फेंक दिया जाते है। जिससे देवी देवताओं का अपमान होता है हम इस अभियान के जरिए प्रयास करेंगे कि किसी भी प्रकार की सामग्री की पैकिंग व उसके लिफाफे पर किसी भी धर्म के देवी देवता का चित्र छापा जाए साथ ही सभी आम व्यक्तियों से यह अपील की जाएगी कि उनके पास जो भी इस तरीके से सामग्री हो उसका सही तरीके से निपटान किया जाए जिससे वह कचरे के ढेर में या सड़कों पर ना फेंके जाएं उसे न केवल हम अपने आसपास सफाई रख सकेंगे बल्कि अपने देवी-देवताओं के अपमान से भी बच जाएंगे। प्रेस वार्ता के दौरान संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य व गायत्री पीठ परिवार के सदस्य सहित कई सामाजिक संगठनों के लोग भी मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ