Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भगवती जागरण में भोजपुरी गायक के गीतों पर झूमे भक्त


दुर्गा सिंह पटेल
मसकनवा गोण्डा:-दुर्गा पूजा समिति महमूदपुर के तत्वावधान में मां भगवती जागरण का रंगारंग आयोजन किया गया।जागरण में भोजपुरी गायक शेनदत्त सिंह शान के भक्ति गीतों से श्रोतागण झूम उठे।गायक शेनदत्त सिंह शान ने मैहर की भवानी माई शारदा कुमरिया,चला माई विंध्याचल नगरिया,हर हर महादेव शम्भू काशी विश्वनाथ गंगे आदि भक्ति गीतों से शमा बांध दिया।पंडाल का पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।गायक शेनदत्त सिंह शान ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व बेटा बेटी एक समान पर भी गीत प्रस्तुत किया।जिसका आये हुए श्रोतागणों ने भूरि भूरि प्रशंसा की।देवी जागरण महोत्सव में गायक राजकुमार पांडेय,गोपाल शुक्ला,माया सिंह ने भी भक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी मंत्रमुग्ध कर दिया।इस अवसर पर मुकेश पाण्डेय ने सभी गायक कलाकारों को मां दुर्गा की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।इस मौके पर अर्जुन पाण्डेय,अनिरुद्ध पांडेय,पूर्व ब्लाक प्रमुख शैलेन्द्र पाण्डेय,नवनीत त्रिपाठी,अजय पांडेय,सुकेश पांडेय,आशीष सिंह,दिवाकर मिश्रा, विकास मिश्रा, विष्णु पांडेय,मनोज पांडेय,गंगाराम आदि लोग उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे