Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर निर्माण हेतु अयोध्या में शुरू हुवा श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन


वासुदेव यादव 
अयोध्या। मणिराम दास छावनी में  2 अक्टूबर से श्री राम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण के उद्देश्य से श्रीमद्भागवत का भव्य आयोजन आरम्भ हो रहा है। कथा का उद्घाटन करते हुए श्री राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महन्त नृत्यगोपालदास जी महाराज ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण भी अयोध्या आये थे और यहां के मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया था। यह भागवत कथा भी श्री जन्मभूमि मंदिर निर्माण में सहायक सिद्ध होगी। अयोध्या में राम मंदिर जल्द बने। इसी मंगल मनोकामना के उद्देश्य से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य व दिव्य आयोजन हो रहा है। 
 इससे पूर्व अयोध्या के सुप्रसिद्ध कथाव्यास आचार्य राधेश्याम शास्त्री ने भक्तो को अमृतमयी कथा का रसापान कराया। कथा सुनकर भक्तगण धन्य हुए। यहां पर बने योग व प्राकृतिक चिकित्सा के भव्य हाल में  कथा साय काल 3 बजे से 6 बजे तक हो रही है। जिसमे काफी संख्या में भक्तगण कथा सुनने हेतु शामिल हो रहे है। इस अवसर पर  उत्तराधिकारी महान्त श्री कमल नयन दास जी  श्री पंजाबी भगवान, पुनीतरामदास,जानकीदास, 
आध्यात्मिक विभूति श्री कृष्ण वारिस सरकार सहित अनेक सन्त महन्त तथा श्रोता उपस्थित हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे