Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भाजपा के मंडल चुनाव अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। भारतीय जनता पार्टी मंडल चुनाव अधिकारियों की कार्यशाला पार्टी के जिला कार्यालय  जिला मुख्यालय के तुलसीपार्क स्थित अटल भवन में जिला अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

                     भाजपा जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि चुनाव अधिकारी एवं गोरखपुर  क्षेत्रीय महामंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के 22 मंडलों का चुनाव 13 व 14 अक्टूबर को संपन्न कराया जाएगा जिसमें मंडल अध्यक्ष सदस्य मंडल समिति तथा जिला प्रतिनिधि का चुनाव होगा । उन्होंने कहा कि इस चुनाव में बूथ अध्यक्ष मतदाता होंगे और  2 बार लगातार अध्यक्ष रहे मंडल अध्यक्ष नहीं बन सकेंगे। मंडल अध्यक्ष के चुनाव में युवाओं, कर्मठ एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं, महिलाओं, पिछड़े व दलित सहित समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। जिला सह चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा मिथिलेश त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए मंडल चुनाव अधिकारी व शहर मंडल चुनाव अधिकारियों द्वारा बूथ चुनाव की समीक्षा की। उन्होंने मंडल चुनाव के संदर्भ में व्यापक जानकारियों से अवगत कराते हुए कहा कि 13 अक्टूबर को सादुल्लानगर, उतरौला देहात, बाकभवानी, गैंडास बुजुर्ग, बलरामपुर  नगर ,  बलरामपुर देहात 71, चाउरखाता, गौरा, शिवपुराा,  मथुरा बाजार, महाराजगंज तराई, पचपेड़वा, गणेशपुर, पिपरा मंडल का चुनाव होगा तथा 14 अक्टूबर को गैसड़ी, बालापुर, तुलसीपुर, लाल नगर, गुमड़ी, श्रीदत्तगंज, रेहरा बाजार तथा उतरौला नगर का चुनाव संपन्न होगा । चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि  प्रातः 10 बजे से  मध्यान्ह 12 बजे तक नामांकन पत्रों का दाखिला, 12 से 12:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, 12:30 से 1:00 तक  आपत्ती, 1:00 से 2:00 तक नाम वापसी तथा 2:00 बजे से आम सहमति से चुनाव होगा ।
इस अवसर पर जिला चुनाव सहायक प्रदीप सिंह, महामंत्री अजय सिंह पिंकू, जगदंबा सोनकर, विनय प्रकाश तिवारी, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैंस ,मंडल चुनाव अधिकारी महेश नारायण तिवारी, राजा बाबू गुप्ता, अजीत प्रताप सिंह,  मंजू सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह, के के श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, वेद प्रकाश दुबे, जनार्दन प्रसाद तिवारी, संतोष कुशवाहा ,अकबाल बहादुर तिवारी ,हरीश श्रीवास्तव ,जगदंबा वर्मा साहित्य मंडल चुनाव अधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष संयोजक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे