Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

संस्कार प्रज्ञा वर्धन एकेडमी के बच्चों ने तैयार की मनमोहक रंगोली


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ | दिपावली  का त्योहार आते ही हर कोई अपने -अपने तरीके से खुशी का इजहार करते हैं। ऐसे में भला बच्चे कैसे पीछे रह सकते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर  के चिलबिला महुली स्थित संस्कार  प्रज्ञा वर्धन एकेडमी  विद्यालय में बच्चों ने दीपावली के अवसर पर विद्यालय की छात्राएं साक्षी सिंह , अनन्या ,प्रतिष्ठा, स्नेहा ,रितिका, महेश ,काजल ,रोज ,प्रतिष्ठा सिंह सहित आदि छात्राओं ने मनमोहक रंगोली बनाकर सबका दिल मनमोह लिया। वही दूसरी ओर बच्चों ने विद्यालय में साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया | इस दौरान विद्यालय की शिक्षिकाओं ने इन बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अंत में विद्यालय की प्रिंसिपल नीतू राजेश अग्रवाल ने सभी छात्र छात्राओं को उपहार देकर हौसला अफजाई किया | बता दें कि विद्यालय की प्रिंसिपल नीतू राजेश अग्रवाल द्वारा समय-समय पर समाज के प्रति विभिन्न समाजसेवी कार्य करते हुए एक मिसाल साबित कर रही हैं | इनका उद्देश्य समाज के गरीब असहाय कि मदद कर समाज की मुख्यधारा से उन्हें जोड़ना है | अपने विद्यालय संस्कार प्रज्ञा वर्धन एकेडमी के तहत जहां विद्यालय में स्वास्थ्य कैंप के साथ विभिन्न निशुल्क कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किया जाता  रहता है ,वहीं वृद्धा आश्रम अन्य विद्यालयों में भी जाकर बच्चों की सहायता की जाती है | शुक्रवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जहां विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विविध प्रकार की मनमोहक रंगोलियां तैयार की वही स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत मिशन का संदेश दिया | विद्यालय के छात्र-छात्राओं से लेकर स्टॉप तक को विद्यालय के प्रिंसिपल श्रीमती राजेश नीतू अग्रवाल द्वारा उन्हें दीपावली पर उपहार भेंट कर सभी को बधाइयां दी |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे