Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्रीन वैली की पहल, एडीएम ने लांच किया सुरक्षित दीपावली का पोस्टर


सुनील उपाध्याय 
 अपर जिलाधिकारी को बच्चो ने भेट किया स्वनिर्मित दीये
बस्ती । शहर के मिश्रौलिया में संचालित ग्रीन वैली एकेडमी ने दीपावली पर्व पर एक अनोखी पहल शुरू की है। दीपो के इस महा पर्व को सुरक्षित मनाने के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य को लेकर पोस्टर लांच किया गया है। जिसका अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में लोकार्पण किया।
इस दौरान उन्हे बच्चो ने अपने नन्हे हाथो बनाएं दीये भेट किए तो वही एडीएम ने भी बच्चो को दीपावली की शुभकामना देते हुए दीपो के पर्व पर चल रही कार्यशाला का समापन कर जिले में एक नया संदेश देने के लिए विद्यालय प्रबन्धन को शुभकामना दी।
अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र ने कहा कि दीपावली का पर्व प्रेम व सौहार्द का पर्व है। इसे हम सभी को पूरे उल्लास के साथ मनाना चाहिए। जहां तक कोशिश हो परम्परागत तरीके से अपने सांस्कृतिक व साहित्यिक धरोहर को और समृद्धशाली करने का प्रयास हो। उन्होने इस पर्व पर ग्रीन वैली एकेडमी द्वारा चलो सजाएं घर को मिट्टी के दीयो से कुछ नया बनाए अपनी बिखरी चीजो के स्लोगन से सजे पोस्टर को लांच करते हुए दीपावली के पर्व पर पर्यावरण संतुलन को बनाये रखने के लिए अपने घरो को मिट्टी के दियो से रोशन करने की अपील की। विद्यालय प्रबन्धक डा. अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि उनका प्रयास है कि दीपावली को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया जाना चाहिए। साथ ही अपनी धरोहर मिट्टी के दियो का प्रयोग इस त्यौहार में करते हुए संस्कारो को और मजबूत करने की जरूरत है। इसी उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसमें बच्चो ने अपने हाथो से विविध रंगो से सुसज्जित दीपक बना अपनी नैसर्गिक प्रतिभा का परिचय दिया है। इस अवसर पर सीआरओ ने भी छात्र- छात्राओं को शुभकामनाएं दी। आगन्तुको के प्रति प्रधानाचार्य संध्या सिंह ने आभार जताया तो कार्यक्रम संयोजक मयंक श्रीवास्तव ने भी इस अभियान में प्रशासन द्वारा किये गये सहयोग के प्रति धन्यवाद दिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी श्री प्रकाश शुक्ल, शशि श्रीवास्तव, प्रदीप यादव, सोनम पुरी, शिवांगी श्रीवास्तव, आयिशा, रूचि, किशन, अर्चना, जया, अंजू श्रीवास्तव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे