Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्रीन वैली एकेडमी मे डांडिया नृत्य व नवदुर्गा आधारित फैन्सी ड्रेस कार्यक्रम का हुआ आयोजन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। मिश्रौलिया स्थित ग्रीन वैली एकेडमी मे पावन पर्व नवरात्रि व दशहरा के उपलक्ष्य में बच्चों द्वारा भगवती जागरण, डांडिया नृत्य व नवदुर्गा आधारित फैन्सी ड्रेस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य संध्या सिंह द्वारा मा दुर्गा के चरणों में पुष्प अर्पित व आरती गीत के माध्यम से किया गया। 
  ग्रीन वैली के डायरेक्टर डा अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि भारत देश कला, धर्म, संस्कृति की दृष्टिकोण से अनेकता मे एकता का रुप लिए हुए है और प्रत्येक नागरिक को अपनी संस्कृति से परिचित होना उसका नैतिक दायित्व है इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया गया क्योंकि यही नन्हे मुन्ने बच्चे भारतीय धर्म संस्कृति के भविष्य के संवाहक है। 
     कार्यक्रम मे बच्चों ने मा दुर्गा के नौ रूपों की वेशभूषा मे प्रस्तुति तथा डांडिया नृत्य किया गया जिससे विद्यालय का वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रखर उपाध्याय, प्रीति यादव, उत्कर्ष सिंह, शैलजा गुप्ता, सुमित गुप्ता, तृषा बाल्मीकि, दिव्यांश त्रिपाठी, जान्हवी मिश्रा, आंचल चौधरी, सान्वी  सिंह, अभिराज चौधरी, अभिषेक पाण्डेय, हर्षिता शुक्ला, सुरभि सिंह आदि का योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे