Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हिन्दू धर्म के दुश्मनों का नाश करेगी ज्योति यात्रा : कमलसेन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी। बस्ती जिले में कल भव्य आस्था का पर्व ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। ज्योति यात्रा  में लोग हजारों की संख्या में लोग शामिल होकर मां के रथ को खींचते हैं। यह यात्रा कम्पनी भाग से शुरू होकर गांधी नगर तक जाती है। वहा गंगा आरती के बाद पुनः कंपनी बाग आकर समाप्त होती है। ज्योति यात्रा के संयोजक कमल सेन ने बताया कि इस बार ज्योति यात्रा का 18 वर्ष है। ज्योति यात्रा के दौरान विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का आयोजन किया जाता है। जो सबसे ज्यादा भक्तों द्वारा पसंद किया जाता है। इस बार विश्व प्रसिद्ध शंख वादक योगी रामजन्म जी भी अपने कला का प्रदर्शन करेंगे। इस बार ज्योति यात्रा में राजस्थान का तरकुलहा नृत्य, पंजाब का भांगड़ा, छत्तीसगढ़ का लोक नृत्य इस बार ज्योति यात्रा में शामिल किया गया। ज्योति यात्रा में  हिंदू युवा वाहिनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बालाजी सेवक मंडल  व जिले के व्यापारिक संगठनों के कार्यकर्ता  बढ़-चढ़कर सहयोग कर रहे हैं। ज्योति यात्रा रथ को सजाने का काम कंपनी बाग युवा वर्ग द्वारा सुखराम व सनम के नेतृत्व में किया जा रहा है। आस्था के इस पर्व में लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कमल सेन ने कहा कि इस बार संयोग है कि कल भारतीय सेना में राफेल शामिल हो रहा है। जिस प्रकार से राफेल दुश्मनों का नाश करता है। उसी प्रकार ज्योति यात्रा हिन्दू धर्म के दुश्मनों का स्वयं नाश करेगी। हिन्दू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष अज्जू हिंदुस्थानी ने कहा कि आस्था के इस महापर्व में हिन्दू युवा वहीनी के सैकड़ो कार्यकर्ता सेवा भाव से शामिल होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे